अमरोहा, जून 3 -- अमरोहा, संवाददाता। बच्चों के बीच हुआ झगड़ा निपटाने के लिए बैठी पंचायत में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से किए गए वार में युवक व उसकी मां घायल हो गए। मामले में चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।रजबपुर निवासी मोहम्मद अमजद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती 24 मई की रात करीब 9:40 बजे उनका भाई आमिर गांव में ही ग्राम प्रधान राशिद के घर गया था, जहां बच्चों के झगड़े को लेकर पंचायत चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अनवर अली, रईस, रहमत अली, शाहवेज वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए आमिर के साथ मारपीट शुरू कर दी। पंचायत...