बरेली, अप्रैल 6 -- आईएमए भवन में रविवार को आर्ट्स चैंपियनशिप में डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों की डांस प्रस्तुतियां देकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं सुपर मॉम सेगमेंट में माताओं ने भी शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण श्रीवास्तव और रुचि चारु ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जज की भूमिका में प्रगति गोयल, राहुल एलेक्स आर्य, देवेंद्र डींगरा और विक्रम सिंह रहे। कार्यक्रम में बरेली परफॉर्मिंग आर्ट्स से मंदीप कौर और आशीष मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...