साहिबगंज, सितम्बर 5 -- मंडरो। प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता के नेतृत्व में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई।उन्होंने बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन,शिक्षा और आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों यह भी पढ़ें- राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की भू...