सहारनपुर, मार्च 5 -- गंगोह। नगर व देहात में प्रेम व भाईचारे और गिले शिकवें दूर करने वाला रंगो का त्यौहार होली परम्परागत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। व्यापार मंडल के तत्वाधान में नगर के शिवचौक पर हवनयज्ञ उपरान्त होली का जमकर धमाल मचाया गया, डीजे की धुनों पर मस्ती में मस्त होकर युवा, बच्चे व बुजुर्ग जमकर नाचे। एक दुसरे को रंग व गुलाल लगाकर गले मिलें, होली के रंग में देश भक्ति का तडका नजर आया। भारत माता की जय के नारे गूंजे। योगी आदित्यनाथ का जलवा भी होली पर हावी रहा। मोल्हडमल गर्ग, रमेश गर्ग, मनोज गोयल, शशांक गोयल, राकेश मितल, संदीप गोयल, विकास कुमार, पंकज मितल, औमी चुग, विपिन मेम्बर, राजेश काका, राजेश्वर शर्मा, कन्हैया बजरंगी, श्रवण शर्मा, आशीष गोयल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...