लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से बुधवार को भारतीय संस्कृति के संवाहक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी पर संगोष्ठी हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रस्तुतियां दीं। अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार अखिल, प्रकाश गोधवानी, सुधानचंद चंदवानी, नानक चंद लखमानी, दिनेश मूलवानी ने चारबाग के मवैया स्थित सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम का भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उदघाटन किया। वक्ता इन्दिरा मदान व सुनीता मोटवानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रकाश गोधवानी ने अटल बिहारी वायपेयी की रचित कविता गीत नया गाता हूं, टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी पढ़ी। बच्चों ने सिंधी सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत सिंधी गीतों पर नृत्य पेश किये। ...