मैनपुरी, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला कलू में सोमवार को वार्षिकोत्सव व नवारंभ उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान कक्षा 5 के बच्चों की विदाई समारोह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ सर्वेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीपक जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बीईओ ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के कर्णधार हैं। माता पिता को बच्चों के प्रथम गुरु के रूप में को देखा गया है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में कक्षा 5 की छात्रा वंदना प्रथम, आंशी द्वितीय, आर्यन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 4 की छात्रा स्वार्थी प्रथम, स्वाती द्वितीय, प्रियल तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा के छात्र सूर्यांश प्रथम, सृष्टि द्वितीय, अनन्या तृतीय, कक्षा 2 की छात्रा प्राची प्रथम, नंदिनी द्वितीय, मोनू...