बच्चे हुए इस्लाम के तालीम से रूबरू
जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर। आमबगान मस्जिद एवं ईदगाह कमिटि की ओर से "इस्लामिक समर कैम्प" का आयोजन दिनांक 16 से 19 मई तक किया गया, ताकि समुदाय विशेष के बच्चे इस्लाम के तालीम से रूबरू हो सके, दीन सीख सकें। इस आयोजन को स्थानीय लोगों का काफी समर्थन मिला, समर कैम्प में लगभग 96 बालक, बालिकाओं ने भाग लिया, जिसका सम्पूर्ण संचालन आमबगान मस्जिद एवं ईदगाह कमिटि के द्वारा किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 19 को समर कैम्प का समापन हुआ, प्रतिभागी बालक, बालिकाओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। अवसर विशेष पर मुख्य अतिथि के रूप से करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज एवं डॉ. हसन ईमाम (स्पोर्ट्स विभाग) टाटा स्टील उपस्थित रहे, प्रमाण पत्र वितरण कर प्रतिभागी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.