जौनपुर, मार्च 15 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गुडबडी में शनिवार को बीटीसी के पांच दिवसीय स्काउट/ गाईड शिविर के समापन किया गया। मुख्य अतिथि सावित्री मिश्रा ने कहा कि बच्चे ही भारत के भविष्य होते हैं। स्काउटिंग से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, एवं चारित्रिक विकास होता है। सभी शिविरार्थियो को अनुशासन एंव जागरूक रहने के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक कमलेशमिश्र ने किया। प्रशिक्षण के दौरान मार्च पास्ट ध्वज शिष्टाचार, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, वन विद्या, अनुमान लगाना, टेंट पिचिंग कुकिंग के साथ सरस्वती बन्ना, स्वागत गीत, समूहगान एकाकीं नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त जौनपुर राकेश कुमार मिश्र रहे। प्रशिक्षण मे निखिल व शिखा सिंह ने सहयोग ...