संभल, मई 10 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी एक व्यक्ति ने गांव के युवक पर उसके मासूम बेटे के साथ मारपीट करने और वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मोहल्ला नवाब खेल निवासी खलील मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा अरशान मलिक तीन दिन पहले बच्चों के साथ साइकिल से गांव रसूलपुर गया था। आरोप है कि रास्ते में रसूलपुर धतरा निवासी एक युवक ने बच्चे को रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, युवक ने बच्चों के हाथ बांधकर उनके सामने तरबूज रख दिए और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि अब आरोपी युवक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है और रुपये की मांग कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.