मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 21 -- ससुराल में बच्चे से मिलने न देने पर महिला ससुराल के बाहर धरना देकर बैठ गयी। महिला ने ससुरालिों पर दहेज के लिए उत्पीडन करने का आरोप लगाया है। महिला ने पडौस में रहने वाली पति की बुआ पर ताने देने का भी आरोप लगाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला को घर में प्रवेश दिलाकर उसके बच्चे से मिलवाया गया है। सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव भुनारसी में रहने वाली पूजा की शादी पांच साल पूर्व नितिन पाल निवासी अवध विहार थाना नई मंडी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए उत्पीडन कर रहे थे। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा। लगभग सात महीने पहले विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके आ भी गई। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मकान में नही घुसने दिया ...