बरेली, अप्रैल 3 -- हाफिजगंज। खेल खेल में बच्चों के बीच हुऐ झगडे के बाद एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे का गला दबाकर उसे जान से मारने की को​शिश की। घटना की तहरीर दूसरे बच्चे के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है। पुलिस जांच कर रही है।थाना हाफिजगंज के गांव चेनामुरारपुर निवासी तीर्थराम का आरोप है कि उसका पुत्र हिमांशु व गांव के ही एक दबंग का पुत्र साथ में खेल रहा था। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया तभी दबंग और उसके ने मिलकर उनके बेटे को बुरी तरह से लात घूसों से मारा और उसे जमीन पर गिराकर उसका गला दबाकर जान से मारने की को​​​शिश करने लगा। शोर शराबा सुन आए लोगों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उनके बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गयी है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मामले क...