चाईबासा, मार्च 7 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। तोडांगहातु पंचायत कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश हेस्सा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बाल अधिकार सुरक्षा मंच को मजबूत करने के साथ-साथ बाल हित और शिक्षा हित में इस मंच का पंचायत से लेकर गांव स्तर तक विस्तार करने का निर्णय लिया। वहीं, पंचायत स्तरीय बाल अधिकार सुरक्षा मंच का गठन के लिए 16 पंचायत के मुखियाओं और गांव स्तर पर मंच का गठन मुंडाओं के नेतृत्व में करवाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसका बैठक में उपस्थित मोंगरा पंचायत की मुखिया स्मिता सिंकू, बड़ानन्दा पंचायत मुखिया हीरामनी केराई तथा तोडांगहातु पंचायत मुखिया रविंद्रनाथ तियू इस निर्णय का स्वागत कर जल्द ही अन्य 13 मुखियाओं से सर्म्पक स्थापित कर जानकारी साझा करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप स...