मोतिहारी, सितम्बर 30 -- अरेराज। निज प्रतिनिधि गंडक नदी के रौद्र रूप ने अरेराज प्रखण्ड में तबाही मचा दी है। चारों तरफ बाढ़ के पानी के सैलाब ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर चुका है। खेत-खलिहान, सड़कें और घर सब जलमग्न हो चुके हैं, और लोग अपने ही आशियानों में कैद होने को मजबूर हैं। जलजमाव के कारण विस्थापित और गांवों में फंसे लोगों के सामने इस समय भोजन, सुरक्षित आश्रय, शौच और आपातकालीन दवाओं का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सबसे बड़ी मुसीबत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए है, जिन्हें इस भीषण आपदा के बीच शौच और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर नवादा पंचायत के बाढ़ प्रभावितों के बयानों से साफ झलकता है। गांवों में फंसे लोगों का आरोप है कि सरकारी मदद...