चतरा, मई 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। एक तरफ पूरे देश में पोलियो मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इधर, चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के चकला गांव में बुधवार को एक बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए जाने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सकते में है। चकला गांव के प्रमोद भारती के 12 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार को बुधवार को अचानक पोलियो अटैक होने से हाथ और पैर दोनों सुन्न हो गया। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चे को पोलियो दवा की खुराक नियमित रूप से पिलाते थे। इसके बावजूद भी मेरा बेटा पोलियो ग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी हंटरगंज चिकित्सा प्रभारी डॉ वेदप्रकाश को दी गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर डीसी ने की समीक्षा उन्होंने सूचना मिलते ही एएनएम, सीएचओ सहित चिकित्सा टीम को चकला गांव भेजकर स्वास्थ्य जांच कराने और सीएचसी लाकर इ...