बिहारशरीफ, मई 9 -- बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवलता फोटो डीएवी : शेखपुरा के डीएवी स्कूल में मदर्स डे पर बच्चे और उनके अभिभावक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मातृत्व के सम्मान एवं स्नेह को समर्पित मदर्स डे के मौके पर शेखपुरा डीएवी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ आरडी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ नवलता ने किया। उन्होंने कहा कि माता का मतलब ममता, प्यार और स्नेह है। प्राचार्य सुधा झा ने माताओं के त्याग, प्रेम एवं उनके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के प्रति आदर एवं सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, चित्रकला एवं ग्रीटिंग कार्ड निर्माण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्या...