गुरुग्राम, अगस्त 4 -- नूंह में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में एक मौलवी और दो महिलाओं समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पीड़िता अपने बच्चे के इलाज के लिए मौलवी के पास गई थी। मौलवी ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाया और बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। 23 जून को पीड़िता भाग निकली और पुलिस को आपबीती सुनाई।बच्चे पर बुरी आत्मा का साया पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला अपने बच्चे के इलाज के लिए पलवल जिले के एक गांव में मौलवी के पास गई थी। मौलवी ने पीड़िता को बताया कि बच्चे पर बुरी आत्मा का साया है। मौलवी ने महिला को अगले दिन जिले के ताउडू इलाके के खोरी गांव स्थित अपने ठिकाने पर बुलाया। मौलवी ने बताया गया कि इलाज सूरज डूबने के बाद होगा। इस दौरान महिला को कुछ पीने को दिया गया...