गिरडीह, अप्रैल 12 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक ऋषिकांत सिन्हा ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को कहा कि वे सभी नियमित रूप से विद्यालय आएं। परीक्षा परिणाम का इंतजार नहीं करें; क्योंकि अब नियमित कक्षाएं संचालित होनी शुरू हो गयी है। कहा कि सभी अभिभावक भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है अन्यथा बच्चों का पंजीयन एवं फार्म जमा स्वीकार नहीं किया जाएगा। कला सहित विज्ञान विषयों के सभी विषयाध्यापक की नियुक्ति हो चुकी है। अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण भी हो रहा है, सुसज्जित लैब भी है। अभिभावक केवल नामांकन के लिए पैरवी न कराएं। इससे बच्चों का भविष्य ही खराब होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.