रांची, जनवरी 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा बंद के मद्देनजर नेतृत्वकर्ता कैलाश यादव को पुलिस ने छह घंटे तक डिटेन रखा। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा और धुर्वा थाना प्रभारी उन्हें घर से सुबह 11 बजे जबरन उठाया और थाना ले गए। वहां पांच बजे शाम तक रखा गया। कैलाश ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है। कहा है कि जब से बच्चे गायब हुए हैं, वे हमेशा प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं। लेकिन डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों का ऐसा व्यवहार रहा तो जनाक्रोश शांत होने की बजाय और बढ़ेगा। धुर्वा बंद के बाद समिति ने से निर्णय लिया है कि बच्चों की जल्द सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो रांची बंद की घोषणा की जाएगी। बंद को सफल बनाने में रंजन यादव, बबन यादव, उमेश यादव, रामकुमार सिंह, विभाकर सिंह, नंदन यादव, गौरीशंकर यादव, परमेश्वर सिंह, मिंटू पासवान, भीम यादव, राहुल कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.