कार्यालय संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी के मेरठ में नाले में मिले 6 महीने के बच्चे के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग के बाद शादी में बच्चे को बाधा मानते हुए मां और उसके प्रेमी ने मासूम को नाले में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। 13 जुलाई को नौचंदी थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले बच्चे के शव की गुत्थी अब खुल गई है। जांच में सामने आया कि सहारनपुर निवासी महिला अपने हापुड़ निवासी प्रेमी से मिलने मेरठ आई थी। दोनों ने बच्चे को अपने रिश्ते में रुकावट मानते हुए उसकी हत्या कर दी। नौचंदी पुलिस ने मृतक की मां शबाना और उसके प्रेमी विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रेमी ने बच्चे को साथ रखने से मना किया था पुलिस के अनुसार गंगोह के दौलतपुर छन्नो निवासी इमरान ने अपनी पत्नी और छह...