नई दिल्ली, अगस्त 5 -- आज के समय में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों के रोज की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। कई बार बच्चे घंटों तक स्क्रीन देखते रहते हैं, जिससे उनका समय तो निकल जाता है, लेकिन शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बच्चा खेलते-खेलते नई चीजें सीखे और पूरे दिन एक्टिव भी रहे, तो छोटी-छोटी ऑफलाइन एक्टिविटी बहुत काम आ सकती हैं। चाइल्ड साइकियाट्रिस्ट डॉ. गायत्री राठौड़ ने कुछ ऐसी ही आसान और मजेदार एक्टिविटी बताई है जो बच्चों की थिंकिंग, मेमोरी और कैंडिडेंट्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं वो एक्टिविटीज कौन सी है, जो स्क्रीन टाइम की जगह बच्चों के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।ट्रेजर हंट हो सकता है मजेदार डॉ. गायत्री राठौड़ के अनुसार ट्रेजर हंट बच्चों के लिए एक शानदार एक्टिविटी ह...