गंगापार, अप्रैल 23 -- बच्चे को बचाने में बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल बाइक सवार की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र के देवहटा गांव निवासी नंदलाल का 16 वर्षीय बेटा सुमित यादव गुरुवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर डोहरिया गांव गया था। लौटते समय जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा एक बालक को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...