बहराइच, मई 21 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के सुजौली थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के तेलियनपुरवा गांव में गुरूवार की सुबह तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए।घायलों को सुजौली पीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया है। सुजौली थाने के कतर्नियाघाट रेंज स्थित बरखड़िया के मजरे तेलियनपुरवा गांव निवासी मीना पत्नी हीरालाल (32) अपने पांच वर्षीय पुत्र मोहित के साथ गुरूवार सुबह घर से खेत की ओर जा रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ मोहित पर हमला कर दिया। मीना तेंदुआ से भीड़ गई और 10 मिनट तक संघर्ष कर मोहित को तेंदुए से बचा लिया। तेंदुआ मीना और मोहित पर हमला करने के बाद पास में मौजूद उमेश (26) पुत्र बिंद्रा पर हमला कर दिया। हमले में उमेश के सिर और गर्दन पर गहरे घाव हो गए हैं। ...