एटा, जून 25 -- एटा, शादी समारोह के दौरान बच्चे को पिस्टल देने और उसके हाथ से चली गोली से दो लोगों के घायल होने के मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आ सका है। बता दें कि 20 जून को कोतवाली नगर क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह कार्यक्रम चल रहा था। इसमें दीपक गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी दिनेशनगर कोतवाली नगर ने अपनी पिस्टल किशोर को दे दी थी। उसके हाथ से धोखे से चल गई थी। यह भी पढ़ें- छह माह से फरार 25 हजार का इनामी किया गया गिरफ्तार गोली लगने से वंश गुप्ता निवासी जिला फर्रूखाबाद, किशोर अंश निवासी पोरा थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस के गोली लग गई थी। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई थी और घायलों को तत्काल उपचार के ...