नई दिल्ली, अगस्त 11 -- सुबह की शुरुआत हो या शाम का समय, कई घरों में चाय बनना आम है। ऐसे में कई बार बच्चे भी पैरेंट्स को देखकर चाय पीने की जिद करने लगते हैं। कुछ पैरेंट्स बच्चों को चाय दे भी देते हैं क्योंकि उन्हें ये नॉर्मल लगता है। लेकिन क्या वाकई बच्चे को चाय देना सही है? इस बारे में डॉ दीपक कुमार एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताते हैं कि बच्चों को चाय देने से पहले पैरेंट्स को एक बार उसके नुकसान भी जरूर जान लेने चाहिए। कई पैरेंट्स सोचते हैं कि थोड़ी सी चाय देने से क्या ही हो जाएगा, अरे हम ने तो ज्यादा दूध वाली चाय ही बच्चे को पिलाई थी; लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि थोड़ी सी चाय भी धीरे धीरे आदत बन सकती हैं और बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर के मुताबिक बच्चों को चाय देने के क्या नुकसान हैं।बच्चों को थोड़ी सी भी ...