चंदौली, फरवरी 26 -- चंदौली, संवाददाता। मुकद्दस माह-ए-रमजान के चांद रात से शुरू हुई कुरआन तरावीह सातवें रमजान बुधवार की रात जामियां इत्तेहादुल मदरसे में मुकम्मल हुई। हाफिज-ए-कुरान मुश्ताक अहमद ने कुरआन तरावीह की नमाज लगातार आठ दिनों तक अदा करायी। इस दौरान मोमिनों की खुशहाली और उनको हर तकलीफ से निजात दिलाने के साथ ही देश में अमन-चैन की दुआएं एक साथ सभी ने मिलकर किया। साथ ही बच्चों को दीन के साथ ही दुनियावी और तकनीकी तालीम दिलाने पर जोर दिया गया। वहीं गुरुवार की रात आठवें रोजे से सुन्नत तरावीह शुरू की गई। इस अवसर पर हाफिज मुश्ताक अहमद ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि हर मुसलमान को अपने बच्चे को दुनियांवी और दीनी तालीम दोनों देनी चाहिए। अपने बच्चों को आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर, डाक्टर बनाए। साथ ही दीन की बुनियादी तालीम जरूर दें ताकि यह उनकी जिंदगी ...