बच्चे को दवा खिलाने को लेकर झगड़ा और पति को पीट-पीटकर मार डाला; दिल्ली में खौफनाक कांड
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई ने इतना भयावह रूप ले लिया कि 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है जब पति-पत्नी के बीच बच्चे को दवा खिलाने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद पत्नी घर से बाहर निकल गई। वापस आई तो उसके साथ उसके मायके वाले थे। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पति विनय गुप्ता को बुरी तरह पीटा और उसकी हत्या कर दी। विनय के परिवारवालों का आरोप है कि हत्या की योजना पहले ही बनाई गई थी क्योंकि जब उसके परिवारवालों ने विनय को पीटना शुरू किया तो पत्नी ने सारे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। घटना दिल्ली के निहाल विहार स्थित घर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनय और पत्नी रेखा के बीच बच्चे को दवा देने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद रेखा ने अपने परिवारवालों से बात की और घर से बाहर चली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.