बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। साइबर ठग ने व्हाट्सअप कॉल कर मोबाइल गेम खेलने के दौरान एक बच्चे को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उसके बाद माता व पिता की हत्या करने की धमकी देकर बच्चे से मोबाइल का पिन लेकर चार लाख 46 हजार 120 रुपये की अवैध निकासी कर ली। यह आरोप लगाते हुए एफसीआई थाना के बीहट टोला मकससपुर गांव निवासी संजय कुमार मिश्र की पत्नी अनीता देवी साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि 24 जुलाई को खाता अपडेट कराने पर पता चला कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से चार लाख 46 हजार 120 रुपये की अवैध निकासी हो गयी है। यह निकासी आठ जुलाई से 23 जुलाई के बीच हुई है। शाखा प्रबंधक से जानकारी लेने पर बताया गया कि राशि निकासी की गयी है। उसी समय साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। अनित...