बच्चे को छत से फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 26 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के बंधिया मजरा खजुरहरा गांव के पीड़ित रमेशचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही अशीष नशे में उसके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसके बेटे आकाश को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया। घटना में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.