बच्चे को गेम का झांसा देकर मां का खाता खाली किया
अल्मोड़ा, मई 21 -- अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम ले रहे हैं। इस बार अल्मोड़ा कोतवाली में आए एक मामले में साइबर ठग ने पांचवी में पढ़ने वाले बच्चे को फ्री फायर गेम में डायमंड बंडल लेने का झांसा दे दिया। इससे बच्चे की मां के खाते में 98 हजार रुपये की सेंध लग गई। अब पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बांसभीड़ा चीनाखान निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहा है कि उनकी पत्नी का एसबीआई चलनीछीना अल्मोड़ा में खाता है। इसी बैंक खाते से जुड़े मोबाइल पर उनका पांचवी में पढ़ने वाला बेटा गेम खेलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.