बच्चे को खींचकर ले जा रहे तेंदुए से भिड़ गया पिता, मौत के जबड़े से छुड़ा लाया
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डिलारी थाना क्षेत्र के मलकपुर सेमली गांव के पास शुक्रवार दोपहर में धान की रोपाई के दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने किसान के आठ वर्षीय बेटे पर हमला बोल दिया। जबड़े में बालक को दबोचकर ले जाने लगा। चीख सुनने के बाद दौड़े पिता ने फावड़े से हमला किया तो तेंदुआ बच्चे को छोड़ भाग गया। शोर सुनकर अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले से डरे ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है। गांव मलकपुर सेमली निवासी किसान महेंद्र सिंह शुक्रवार को साढ़े 11 बजे रामगंगा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने गए थे। उनके साथ आठ वर्षीय बेटा आयुष भी था। काम के दौरान उन्होंने बेटे को खेत की मेढ़ पर बैठने को कह दिया। इसी बीच पास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.