मेरठ, जून 16 -- लालकुर्ती में बच्चे को उठाकर सड़क पर पटकने के मामले में एसएसपी ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर आरोपी की गिरफ्तार के आदेश दिए हैं। एसएसपी खुद मामले में मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वहीं बच्चे का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है। बैंक स्ट्रीट निवासी अनवर खान ने बताया कि कालोनी का ही अरशद ने नशे में 11 जून को उनके चार साल के बेटे नबील पर को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी थी। उसको उठाकर सड़क पर पटक दिया और नाली साफ करने के नुकीले फावड़े से नबीन के सिर पर वार किया। बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यूपी 112 की टीम आरोपी को थाने लेकर आई थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने इतना गंभीर मामला होने के बावजूद आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। इस मामले में आरोपी और थाना पुलिस के खिलाफ एसएसपी मेरठ अविनाश पांड...