गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बच्चे को अगवा कर जान मारने की नियत से बुरी तरह मारपीट किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना पचंबा थाना क्षेत्र के नीचे लखारी की है। इस संबंध में अगवा बच्चे की मां कौशल्या देवी की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली निवासी सफीकउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बच्चे के अगवा कर मारपीट करने के पीछे का कारण रूपये लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। बच्चे के अगवा किये जाने की घटना के एक दिन पूर्व सफीकउद्दीन एवं कौशल्या देवी तथा उसके पति ललन दास के बीच जमकर गाली-गलौज हुआ था。

क्या है मामला: कौशल्या देवी का कहना है कि 12 जून 2026 को सुबह लगभग 06.30 बजे हर रो...