बच्चे के सिर के चिथड़े उड़े, भूकंप सा थर्राया अररिया का भरगामा; पटाखा बनाते समय भीषण धमाका
निज संवाददाता, सितम्बर 26 -- चंदन कुमार लालू, अररिया। जिले के भरगामा में शुक्रवार देर शाम अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण धमाके से पूरा इलाका दहल गया। भरगामा प्रखंड मुख्यालय से सटे पश्चिम वार्ड संख्या आठ स्थित मुस्लिम टोला की यह घटना है। बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से घर में पटाखे बनाए जा रहे थे। आसपास के दो पक्के मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि कई सौ मीटर के दायरे में स्थित घरों में भूकंप जैसा तेज कंपन महसूस किया गया। घरों में खिड़कियों के शीशे तक चटक गए। मलबे की तलाशी में एक मासूम बच्चे के सिर के क्षत-विक्षत टुकड़े मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना के बाद मुस्लिम टोला में मातम और भारी दहशत का माहौल है। कई और लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। दहशत के मारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.