गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में नौ माह के मासूम बच्चे के सामने दंपति से मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चे के मुंह पर भी थूक दिया और विरोध करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ विहार निवासी पूनम ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि 30 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने नौ माह के बेटे की दवा के लिए मायके कमला हॉल क्षेत्र से पांच हजार रुपये लेकर पति मनोज के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के...