बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। नगर के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर शनिवार शाम कक्षा पांच के छात्र के साथ आरोपी ने कुकर्म किया। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पटरी पर दौड़ लगा रहे युवकों ने बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे जंगल में पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बच्चा शनिवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी बच्चे को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की जान बचाई। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की ज...