बगहा, जून 15 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से अपने एक बच्चे के साथ अपहृत महिला की बरामदगी कर ली गयी है।उसके अपहरण में शामिल युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपित युवक की पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विगत मार्च माह में महिला अपने एक बच्चे के साथ गायब हो गयी थी।मामले में उसके पति ने कमलेश यादव समेत अन्य के विरुद्ध शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अनुसंधान के दौरान महिला के चंडीगढ़ में होने की जानकारी मिली। सूचना के आलोक मे महिला को चंडीगढ़ से बरामद किया गया।साथ ही उसके अपहरण में शामिल युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।उंन्होने बताया कि बरामद महिला को न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया है।न्यायालय के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।वही गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में ...