दरभंगा, अप्रैल 26 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जरी विभाग के डॉ. जयकांत पासवान के यूनिट में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला आया। एपीएम थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर से एक पिता अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र को लेकर वहां पहुंचे। वे अपने साथ डिब्बे में कई मेढक बंद कर लाए थे। डॉक्टरों को मेढक दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये उनके पुत्र के शौच के रास्ते से बाहर निकले हैं। ये सुनकर डॉक्टर चौंक गए। उन्होंने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री में आज तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। ये विश्वास करने लायक नहीं है। ये सुनकर बच्चे के पिता ने उन्हें एक वीडियो दिखाया। यह भी पढ़ें- बच्चे के शौच के रास्ते से निकले मेढक वीडियो में मेढक निकलते दिख रहे थे। वीडियो देखकर पिता ने बच्चे को एडमिट कर जांच कराने का अनुरोध किया। वीडियो देखने के बाद डॉक्टरों में भी उत्सुकता जगी। बच्चे को एड...