बच्चे के शौच करने पर महिला की रॉड से हत्या, गोपालगंज के गांव में तनाव; पुलिस पर भी पथराव
एक संवाददाता, मई 28 -- बिहार के गोपालगंज जिले में गुरुवार को बच्चे के शौच करने के विवाद में एक महिला की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव हो गया। पुलिस के कथित तौर पर देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। घटना भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव की है। मृतका की पहचान गांव के निवासी सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए भोरे-मीरगंज मेन रोड जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकरियों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। इससे एसडीपीओ हथुआ और श्रीपुर थाने की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीपुर थाने की गाड़ी के चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.