गाजीपुर, मार्च 25 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद दो लोगों को आधा दर्जन हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। मामले में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। चित्रकोनी गांव निवासी कलाम खां दावत से लौट रहे थे। इन्हें देखकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस दौरान कलाम खां के सिर में पत्थर से चोट आई। बीच-बचाव करने गए इमरान खां भी घायल हो गए। मामले पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...