मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गरीबनाथ मंदिर के समीप शनिवार को स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग को नशे की हालत में दूसरे बच्चे के गले से हनुमानी काटते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूम रहा था। मौके का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। घटना के बाद लोगों ने नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...