भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर। लोहिया पुल पर सोमवार को दिनदहाड़े एक झपटमार ने मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगा। घटना के बाद बच्चे की मां ने शोर मचाते हुए आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग सक्रिय हो गए और भाग रहे झपटमार को दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर ही आरोपी की धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी मारूफचक निवासी बंटी कुमार को थाने लाई। सूत्रों के अनुसार आरोपी सूखे नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था। यह भी पढ़ें- महिला से चेन छिनतई की कोशिश, एक युवक पकड़ाया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इलाके में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी को जेल भेज...