हाथरस, मई 1 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बालक के सीधे हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर था, लेकिन चिकित्सक ने बच्चे के सीधे हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। जब घर पर पहुंचकर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर बागला संयुक्त जिला अस्पताल और कोतवाली हाथरस पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत।

घटना का विवरण कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर निवासी चार वर्षीय हर्ष पुत्र कन्हैया लाल अपने घर खेल रहा था तभी खेलते समय हर्ष के सीधे हाथ की चोट लग गई। इस पर गुरुवार को परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लेकर पहुंचे। ओपीडी में तैनात चिकित्सक द्वारा बच्चे का एक्स...