बागपत, मार्च 6 -- बागपत। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर सरौरा गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बिजली विभाग की लापरवाही से झूलसे नौ वर्षीय बच्चे के इलाज लिए आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की गई। बच्चे के परिजन महेश कुमार ने बताया कि रघु सुबह अपनी माता के साथ देवताओं पर पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े बिजली के पोल से करंट प्रवाह हो रहा था। जिससे बालक उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे की जान बचाने के लिए उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। पीड़ित परिवार ने शासन व विद्युत विभाग से आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.