सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में अपने बच्चे के इलाज के लिए भटकती नाराज महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलाकि , आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। महिला सदर अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे का इलाज नहीं करने का आरोप लगा रही है। कहना है कि जब वह अपने बीमार बच्चे को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची तो बताया गया कि बच्चों के इलाज के लिए उधर लेकर जाओ। महिला इधर-उधर के चक्कर में परेशान होकर अस्पताल प्रबंधन पर नाराज हो जाती है और इलाज न करने का आरोप लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.