मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के सामने नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर पर बच्चे की गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने के मामले की जांच शुरु हो गई है। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड में बताई पथरी, दूसरी जगह नहीं निकलीपिता की परेशानियां मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआ गांव के अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार यादव के बेटे दस वर्षीय हर्ष यादव के पेट में दर्द था। वह 27 अप्रैल को बच्चे का उपचार कराने मंडलीय अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने उपचार के बाद बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। जिस पर वीरेंद्र ने बेटे का अल्ट्रासाउंड अस्पताल के सामने नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में कराया। सेंटर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.