कोडरमा, अप्रैल 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने बच्चे की मां और फूफा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीला कुमारी (माँ) और अशोक यादव (फूफा, निवासी बगरीडीह) के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी, मृतक का चचेरा चाचा सोनू यादव उर्फ भगत यादव, अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बच्चे ने अपनी माँ को फूफा और चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बच्चे के शोर मचाने के डर से आरोपियों ने मिलकर उसका मुँह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोप...