बागपत, अप्रैल 16 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव जंगल में बच्चे की हत्या कर शव दबाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो उसमें कुत्ता दबा मिला। पुलिस अब झूठी सूचना देने वाले का पता लगाने में जुटी है। बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि कुछ लोग बाघू गांव जंगल में बच्चे की हत्या कर शव दबा रहे हैं। जल्द मौके पर पहुंच गए तो हत्यारोपी पकड़े जा सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने हल्का इंचार्ज धीरज सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस बताए गए स्थान पर किसान कृष्णपाल के नलकूप के पास पहुंची तो एक गड्ढे की ताजा मिली। यह भी पढ़ें- बागपत : जंगल में बच्चे का शव दबाने की सूचना से हड़कंप पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो उसमें एक पालतू कुत्ता दबा मिला। ग्रामीणों ने बताया ...