आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अभिभावक बच्चे की रुचि समझें। अनावश्यक तुलना से बचें और सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाएं। परिणाम पर केंद्रित न रहें। यह सलाह सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर के प्रिंसिपल विनय पांडेय ने गुरुवार को हिन्दुस्तान के साथ चर्चा में दी। उन्होंने कहा कि घर में पढ़ाई के लिए सकारात्मक वातावरण देना और बीच-बीच में खेलने और आराम का समय देना बहुत असरदार होता है। विद्यालय में हम शिक्षकों को भी यही प्रशिक्षण देते हैं कि वे कक्षा को रुचिकर बनाएं, ताकि बच्चा डर से नहीं बल्कि जिज्ञासा से पढ़े। जब सीखना दबाव नहीं बल्कि खोज की यात्रा बनता है, तभी असली शिक्षा पूरी होती है। लाइब्रेरी और असेंबली दोनों बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। किताबों और प्रार्थना सभा से चरित्र का निर्माण होता है। लाइब्रेरी पढ़ने की आदत कल्पनाशक्ति औ...