नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- बच्चे के जन्म के बाद पैरेंट्स उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का खास ध्यान रखते हैं। उसकी अच्छी हेल्थ और सही डेवलपमेंट के लिए वे अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी गलतियां बच्चे के फिजिकल डेवलपमेंट पर गलत असर डाल सकती हैं। खासकर शुरुआती महीनों में बच्चे का शरीर धीरे-धीरे मजबूत होता है और उसकी मसल्स भी विकसित हो रही होती हैं। ऐसे में उसकी देखभाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। परवरिश के दौरान किन आदतों से बचना चाहिए और बच्चे के बेहतर विकास के लिए क्या करना चाहिए, डॉ. अर्पित गुप्ता ने इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताई हैं।बच्चे को जल्दी बैठाने की कोशिश करना अक्सर पैरेंट्स बच्चे को जल्दी बैठना सिखाने लगते हैं। उन्हें लगता है कि इससे बच्चा जल्द बैठना सीख जाएगा, लेकिन ऐसा कर...