लखनऊ, नवम्बर 28 -- यूपी में नवजात बच्चे की मौत पर विवादित बयान देने वाली गोंडा की मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) रश्मि वर्मा पर ऐक्शन हुआ है। योगी सरकार ने रश्मि वर्मा को हटा दिया है। उनकी जगह संतलाल पटेल को गोंडा का नया सीएमओ बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सीएमओ रश्मि वर्मा के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर उनके कार्यों को लेकर नाराज़गी की स्थिति बनी हुई थी और उनके हटाए जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। हालांकि, विवाद का असली कारण उनका वह वीडियो बना, जिसमें वे एक नवजात की मौत पर विवादित टिप्पणी करती नजर आई थीं। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के अधिकारी संतलाल अभी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की सचिव रितु मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.